Skip to main content

Natural Home Remedies to get Black Hair

Hello Friends , भारत में रहने वाले लोगों के बाल mostly काले रंग के होते हैं | यहाँ की ladies को अपने बालों से बहुत प्यार होता है | चाहे किसी के बाल लम्बे हों या छोटे हों सभी ladies ये चाहती हैं की उनके बाल काले ,और घने हों | लेकिन  आजकल देखा जाता है कि बच्चे हों या बड़े सभी के बाल असमय ही सफ़ेद होने लगे हैं | कई बार सफ़ेद बाल होने का कारण tension ,hereditary ,या फिर हमारा ऐसा खान-पान होता है |  जिस की वजह से हमारे बालों को सही ढंग से पोषण नहीं मिल पाता है | और बालों के अंदर से मिलेनिन जो बालों को काला रंग प्रदान करता है | वो कम होने लगता है | और बाल धीरे -धीरे सफ़ेद होने लगते हैं |  आज मै अपने इस blog में बालों को काला करने के कुछ देसी नुस्ख़े आपके साथ share करुँगी | जिनको use करके अपने असमय सफ़ेद होते हुए बालों को काला किया जा सकता है |
Natural Home Remedies to get Black Hair
Natural Home Remedies to get Black Hair

Natural Home Remedies to get Black Hair:-

आज मैं अपने इस blog में उन  home remedies के बारे में बताऊँगी | जिस में use होने वाले ingridients  हमारे घर में ही या फिर हमारे घर के आस -पास आसानी से मिल जाती हैं |

1.  Amla For Black Hair:-

                                             आँवला बालों को काला करने में बहुत effective रहता है | आवँला को अनेक तरह से use करके अपने बालों को काला रखा जा सकता है |

Amla For Black Hair

     अपने असमय सफ़ेद होते हुए बालों को काला करने के लिए आवँला को अपनी diet  में शामिल करके भी इससे होने वाले फायदों का लाभ उठा सकते हैं | आवँले  का मुरब्बा ,आवंले की सब्जी या फिर आवंले का juice का use करने से  बालों को  सफ़ेद होने से रोका जा सकता है | 

   Amla Powder and Curd :-

                                         बालों को काला करने के लिए एक bowl curd में दो से तीन चम्मच आँवला powder मिलाकर एक paste बना लें | फिर इस पेस्ट को  अपने बालों में root से लेकर tip तक लगायें | और आधे घंटे के बाद अपने बालों को ठन्डे पानी से धो लें | नियमित रूप से ऐसा करने पर बाल धीरे -धीरे काले होने लगते हैं | 

  Amla, Reetha and Shikakai:-

                                                              आँवला  powder को रीठा और शिकाकाई पाउडर के साथ मिलाकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें | और सुबह उस आँवला ,रीठा और शिकाकाई पाउडर वाले पानी से अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं | इस तरह से बालों को धोने से  बाल धीरे -धीरे काले हो जाते हैं

  READ THIS:-              25 Incredible Amla Benefits, Uses and its Side Effects

2. Onion  For Black Hair:-

                                                                      बालों को काला करने के लिए  onion  एक बहुत अच्छा , सस्ता और असरदार साधन है | जिसका use करके अपने बालों को काला  रख सकते हैं | 

  • बालों को काला करने के लिए onion (प्याज़ ) को घीसकर या पीसकर उसका रस निकाल  लें  | और फिर इस रस से अपने बालों में अच्छी तरह से मालिश करें | और आधे घंटे के बाद  किसी mild shampoo से अपने बालों को धो लें | ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें | और एक महीने में ही अपने बालों को काला होते हुए देखें | 

  • दो मध्यम आकार की प्याज को छोटे -छोटे  टुकड़ों में काट लें और 250 ml नारियल के तेल में मिलाकर अच्छी तरह से पकायें | और फिर तेल को ठंडा करे और छान कर किसी बोतल में भर कर रख लें | और इस तेल से रात में अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से मालिश करें और next day अपने बालों को धो लें | ऐसा हफ्ते में दो बार करें | 

3 . Heena (Mehandi )  For Black Hair :-

                                                                                                     बालों को काला करने के लिए मेहंदी का use करें | इसके लिए मेहंदी पाउडर को अपने बालों की लम्बाई के अनुसार लेकर उसे  चायपत्ती के पानी में एक लोहे के बर्तन में मिला लें  | और  इस mixture में एक चम्मच coffee पाउडर ,एक चम्मच hibiscus (गुड़हल के फूलों का पाउडर )एक चम्मच आँवला ,रीठा ,शिकाकाई पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर  रात भर के लिए इस मेहंदी से बने हुए पेस्ट को रख दें    | और फिर next day   इस पेस्ट में एक चम्मच olive oil और दही  मिलाकर अपने बालों में लगा लें | और तीन घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें ,उसके बाद सादे पानी से अपने बालों को धो लें | और रात के समय तेल से अपने बालों में अच्छी तरह से मालिश करें | और next day  किसी herbal शैम्पू से अपने  बालों को धोएं | ऐसा 15 दिन में एक बार करें ,और ज्यादा अच्छा और जल्दी परिणाम पाने के लिए  इसे हफ्ते में एक बार करें |   


4 . Curry Leaves For Black Hair :-

                                                                                     20 -25  करी पत्तों को 250 ml नारियल के तेल में डालकर अच्छी तरह पकायें | और इसे तब तक पकायें जब तक करी पत्ते काले न हो जायें | फिर इस तेल को ठंडा करके छान कर एक बोतल में भर कर रख लें | और हफ्ते में तीन बार इस तेल से अपने सिर की scalp में मालिश करें | 


5. Aloe vera For Black Hair:-


    बालों को काला करने के लिए aloevera की leaf लेकर उसे लम्बाई में दो हिस्सों में काट लें | और फिर उनमे से gel को निकाल लें | और इस gel  को अपने बालों में लगाएं और आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें | ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं | 

6. Almond Oil  For Black Hair:-

Almond Oil  For Black Hair

   Almond oil हमारे बालों को बहुत अच्छी तरह से पोषित करता है | अगर almond oil में विटामिन E के capsule मिलाकर अपने बालों में लगायें | तो ये हमारे असमय सफ़ेद होते हुए बालों को रोकने में कारगर सिद्ध होता है | इससे हफ्ते में दो -तीन बार अपने बालों में मालिश करें | 



7. Hot Oil Massage:-

                                                   बालों को काला करने के लिए regularly अपने बालों में किसी भी अपने मनपसंद oil से मालिश करनी चाहिए | लेकिन अगर oil को थोड़ा गर्म करके अपने सिर की scalp में finger tip से मालिश करें तो इससे blood circulation अच्छा हो जाता है | जो बालों को काला करने में help करता है | 


8.  Carrot  For Black Hair:-

                                                                    बालों को काला करने में hair pack लगाने के साथ -साथ शरीर को अंदर से भी पोषित होना जरूरी होता है | इसके लिए carrot (गाजर ) को अपनी diet में शामिल करें | गाजर को ऐसे ही कच्चा खायें या फिर गाजर का juice पीयें | इस  से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं | और बाल काले होने लगते हैं | 

9 . Comb Properly  For Black Hair  :-

                                                                                            बालों को काला करने में अपने खान -पान और hair pack को लगाने के अलावा बालों में comb को सही ढंग से करना आना चाहिये | इसके लिए मोटे  और चौड़े दाँत वाले comb को use करें | और रात को सोने से पहले एक बार अपने बालों में comb जरूर करें | जिससे की रात में सिर के अंदर blood circulation सुचारु रूप से चल सकें | 


10 . Water  For Black Hair :-

                                                                       बालों के असमय सफ़ेद होने का एक कारण सिर के अंदर नमीं की कमी भी होता है | इसके लिए अपनी body को hydrate करना भी जरूरी होता है | इसलिए एक दिन में 10 -12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए |

तो दोस्तों कैसी लगी ये Natural Home Remedies to get Black Hair इन सभी tips को use करके अपने असमय  सफ़ेद होते हुए बालों को काला रखा जा सकता है | 
                                             

                                   दोस्तों स्वस्थ खाओ ,स्वस्थ रहो और चमकते रहो | 

आपको मेरा ये ब्लॉग कैसा लगा ?Comment box में comment करके जरूर बतायें | और अगर आपको मेरा ये blog पसंद आये तो इसे like करें  अपने friends ,family और relatives को share करना न भूलें ,धन्यवाद | 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting

Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting Hello Friends, आजकल मोटापा एक बहुत ही भयंकर समस्या का रूप लेता जा रहा  है | क्योंकि मोटापा आने पर और भी कई बीमारियाँ साथ में आ जाती हैं | इसलिए हर कोई चाहता है  की वो fit रहे | लेकिन एक बार weight बढ़ जाने पर उसे कम करना एक बहुत ही मेहनत का काम होता है | Weight बढ़ने के अनेक कारण हो सकते हैं | जैसे अधिक तला -भुना खाना , junk food खाना,सही समय पर न खाना ,overeating करना , खाना खाते ही सोना ,लेटना या बैठे रहना, पानी कम पीना , physical activity न करना आदि और भी बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से weight बढ़ना शुरू होता है तो बढ़ता ही चला जाता है | Weight कम करने के लिए  सबसे पहले दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है | क्योंकि अक्सर हम चाहते तो हैं की हमारा weight कम हो जाये पर उसके लिए कुछ करते नहीं हैं | और ये सोचते रहते हैं की कल से तो पक्का ही weight कम करने की लिए कुछ न कुछ जरूर ही करेंगे | Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting लेकिन कभी - कभी weight कम करने को लेकर इतना ज्यादा tension मे

Miracle Benefits of Radish (Muli)

Hello Friends, आज मैं अपने इस blog में मूली (Radish ) से होने वाले चमत्कारिक फायदों को बताने जा रही हूँ की कैसे ये मूली ,मूली के पत्ते ,मूली के बीज़ almost मूली का हर part हमारी health ,skin और hair के लिए कितना लाभकारी होता है | मूली को हम अनेक तरह से use कर सकते हैं | मूली को कच्चा ही सलाद के रूप में खा सकते हैं | मूली का रस या  मूली के पत्तों का रस पी सकते हैं या फिर उनका रस अपनी skin और hair पर लगाकर भी उनका लाभ उठा सकते हैं | Miracle Benefits of Radish (Muli) Miracle Benefits of Radish (Muli):- मूली में vitamin A ,vitamin C और भी अनेक प्रकार के तत्व जैसे कैल्शियम ,आयरन ,फॉस्फोरस आयोडीन आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत उपयोगी होते हैं | मूली को अपने खाने में शामिल करके हम मूली से होने वाले  फायदों से अपने आप को healthy रख सकते हैं | और अनेक तरह की बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं | 1. For Kidney Stone :-                                                  मूली का use kidney stone के लिए बहुत फायदेमंद होता है | अगर किसी को किडनी में stone हो

Neem Tree is a Miracle Tree

Neem Tree is a Miracle Tree  Hello Friends, हमारी इस धरती पर असंख्य छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पेड़ -पौधे पाये जाते हैं | इन पेड़ पौधों से ही हमें भोजन मिलता है | और सारे दिन हम जिस ऑक्सीजन पर जीवित रहते हैं वो भी हमें पेड़ -पौधों से ही मिलती है |  गर्मी की तपतपाती धूप से बचाने का काम भी इन पेड़ों की ठंडी छाया ही करती है | और बहुत से पेड़ -पौधे औषद्यि के रूप में काम में आते हैं |  कुछ पेड़ -पौधों को छोड़कर अधिकतर पेड़ -पौधे हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं | जो हमारी Health ,skin और hair के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं | उन्ही उपयोगी पेड़ों में से नीम का पेड़ भी हमारी health के लिए बहुत उपयोगी होता है |  नीम का पेड़ हमारे आस -पास आसानी से मिल भी जाता है | जिससे हम उससे मिलने वाले फायदों का लाभ बहुत आसानी से उठा सकते हैं | आज हम अपने इस blog में नीम के पेड़ से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे ,की कैसे नीम का पेड़ हमें अनेक तरह से लाभ पहुंचाता है | Neem Tree is a Miracle Tree Benefits of Neem Tree for Health नीम के पेड़ की leaves ,twigs fruits ,barks और flowers आदि सभी भागों का