Skip to main content

Benefits of Curd

 Curd Benefits 

Hello Friends, जैसा की हम सभी जानते हैं की दूध बच्चों ,बड़ों सभी के लिए कितना जरूरी होता है | ठीक उसी प्रकार दूध से बनने वाली दही भी हमारे लिए बहुत जरूरी होती है ,बल्कि दही दूध से ज्यादा फायदेमंद होती है |

Curd Nutrition 

दही में दूध से बहुत अधिक कैल्शियम पाया जाता है | और कैल्शियम के अलावा दही में मैग्नीशियम ,फॉस्फोरस ,प्रोटीन ,मिनरल्स और काफी मात्रा में पानी पाया जाता है |

Curd Bacteria 

दही में जीवित bacteria पाया जाता है | जिसका नाम lactobacillus bacteria है | जो हमारी health के लिए बहुत उपयोगी होता है | दही में lactic acid होता है जिस के कारण दही taste में खट्टी होती है |

आज मैं अपने इस blog में दही के बारे में बताऊंगी की दही हमारे लिए कितनी जरूरी होती है ?और इस दही के हमारी health ,skin और hair के लिए क्या -क्या फायदे हैं ?और दही को खाने का सही समय क्या है ?

Benefits of Curd
Benefits of Curd

Benefits of Curd for Health

  • दही हमारी health के लिए बहुत आवशयक होती है | और हमें पोषण देती है | दही को खाने का सही समय सुबह नाश्ते के समय और दिन के खाने का समय होता है | दही को रात में नहीं खाना चाहिए | और दही को कभी भी उड़द की दाल के साथ नहीं खाना चाहिए | नहीं तो कई प्रकार के अनजाने रोग से ग्रसित हो सकते हैं | 
  • दही में बहुत अधिक कैल्शियम होता है | अतः दही को रेगुलर लेने पर teeth और bones मजबूत बने रहते हैं | 
  • दही नियमित रूप से लेने पर हमारा immune system भी strong हो जाता है | 
  • अगर किसी का खाना ठीक से नहीं पचता है ,तो उसके लिए दही  की लस्सी बहुत अच्छी होती है | उसे हमेशा अपने नाश्ते और दिन के खाने में दही का उपयोग करना चाहिए | 
  • दही weight loss में भी बहुत सहायक होती है | अगर कोई भी अपना वजन कम करना चाहता है तो उसे अपने खाने में दही का ज्यादा use करना चाहिए | क्योंकि दही में fat नहीं होता है और कैलोरी भी काफी कम होती है | दही में जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं | 
  • दही की nature ठंडी होती है | अतः गर्मियों के मौसम में दही की मीठी या फिर नमकीन लस्सी पीने से अपने आपको तरोताजा रखा जा सकता है | और दही से stress भी कम होता है | 
Curd is a Appetizer
Curd is a Appetizer

  • अगर किसी को भूख न लगने की शिकायत होती है | तो उसमे भी दही  की लस्सी लेना अच्छा रहता है | क्योंकि इसमें पाए जाने वाले bacterria  भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं | 
  • दही high blood pressure के रोगी के लिए भी बहुत अच्छी होती है | दही को regular व उचित मात्रा में लेने से रोगी का high blood pressure control हो जाता है | 
  • उल्टी और दस्त में दही रामबाण की  तरह से काम करती है |  उल्टी व दस्त  में शरीर में पानी की कमी हो जाती है | इसमें दही  की लस्सी का सेवन करने पर दही में उपस्थित पोषक तत्व और पानी की मात्रा से शरीर की कमज़ोरी दूर हो जाती है | और उल्टी  और दस्त भी बंद हो जाते हैं | 

Benefits of Curd for Skin


दही हमारी health के साथ -साथ skin के लिए भी बहुत अच्छी रहती है  | दही हर तरह की skin के लिए कारगर सिद्ध होती है | दही से हम दमकती हुई skin के अलावा और भी अपने face से related problem का हल पा सकते हैं |

आज मैं अपने इस blog में दही से बनने वाले कुछ face pack बताऊंगी ,जो हमारी skin के लिए बहुत ही effective हैं |

1. For Skin Tan

                                दही में lactic acid भरपूर मात्रा में होता है | जो skin tan को remove करने में help करता है |

2. For Hydration 

                                 दही में बहुत अधिक मात्रा में पानी और दुसरे पोषक तत्व होते हैं | इसलिए दही को अपने face पर लगाने से हमारी skin हाइड्रेट हो जाती है | जिस की वजह से हमारा face smooth हो जाता है और glow करने लगता है | 
Benefits of Curd for Skin
Benefits of Curd for Skin

3. For Black Heads

                                      अगर दही में baking soda मिलाकर इसे face पर लगायें तो इससे black heads remove होते हैं | इसके लिए दो से तीन चम्मच दही में एक चौथाई चम्मच baking soda मिलायें और अपने face पर apply करें | 

4. For Acne and Scars 

                                   Acne और scars से छुटकारा पाने के लिए  दही में honey को मिलाकर हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं | और बेदाग़ चमकता हुआ चेहरा पायें | 

5. For Oily Skin 

                                Oily skin के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक  पेस्ट बनायें और उसे अपने face  पर लगायें | और चिपचिप रहित skin पायें | 

6. For Dry Skin 

                              अगर दही में खीरे को पीस कर मिलाकर एक paste बनायें और उसे अपने face पर लगायें, तो ये       paste dry skin के लिए बहुत अच्छा रहता है | 

7. For Skin Tightening 

                                             दही में बेसन और honey मिलाकर लगाने से face की skin tight होती है ,open pores धीरे -धीरे बंद होने लगते हैं और premature skin aging भी रुक जाती है | 

Benefits of Curd For Hair 

Benefits of Curd for Hair
Benefits of Curd for Hair

दही हमारी health और skin के साथ -साथ हमारे hair के लिए भी बहुत ही effective होती है | दही से हम अपने बालों की हर problem से छुटकारा पा सकते हैं  |

  • दही में मुल्तानी मिटटी मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें !फिर सुबह उसे अपने बालों में hair mask की तरह से apply करें और एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें | दही और मुल्तानी मिटटी के पेस्ट को शैम्पू की तरह भी use कर सकते हैं | इससे बालों को कंडीशनिंग मिलती है | और  रूखे -सूखे बेजान  बाल सिल्की और smooth हो जाते हैं | और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है |
  • दही में रीठा और आँवले का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बनायें और उसे एक घंटे के लिए अपने बालों में लगाएं !इससे धीरे -धीरे बाल काले ,घने और लम्बे होने लगते हैं |
  • दही में मेथी का पाउडर मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है ,और डैंड्रफ भी खत्म हो जाती है | और बाल silky और shiny हो जाते हैं |
  • दही में honey को मिलाकर लगाने से बाल moisturise हो जाते हैं  | जिससे बाल soft ,smooth और shiny हो जाते हैं |

How to Make Curd?

Curd(दही ) को बनाने के लिए सबसे पहले दूध लेकर उसे हल्का गर्म कर लें | फिर उस दूध में थोड़ा सा दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें | और इस दूध को 4 - 5  घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें | इस तरह से दही जमकर तैयार हो जायेगा | 

सर्दियों में  ठण्ड के कारण दही को ज़माना थोड़ा मुश्किल होता है | इसलिए सर्दियों में दही को cassrole (hot case )में ज़माना चाहिए |  जिससे दही जल्दी और अच्छी बनकर तैयार हो जाती है | 
 
अगर दूध आधा लीटर है तो  उसमें  एक चम्मच दही मिला लें | अगर दूध ज्यादा है तो एक चम्मच से ज्यादा दही लें | 


तो देखा ,दोस्तों आपने दही  या फिर इससे बनी हुई लस्सी हमारी health ,skin और hair के लिए कितनी अच्छी होती है  | तो  ये थे  Benefits of Curd ,फिर आज से ही दही को अपनी daily routine में शामिल करें और दही से होने वाले फायदों का लाभ उठायें |

                                     स्वस्थ रहो ,चमकते रहो और लहलहाते रहो |

आपको मेरा ये ब्लॉग कैसा लगा ? Comment box में comment करके जरूर बताएं  | और अगर मेरा ये ब्लॉग पसंद आये तो इसे  like करें और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करना न भूलें ,धन्यवाद |


Comments

Popular posts from this blog

Miracle Benefits of Radish (Muli)

Hello Friends, आज मैं अपने इस blog में मूली (Radish ) से होने वाले चमत्कारिक फायदों को बताने जा रही हूँ की कैसे ये मूली ,मूली के पत्ते ,मूली के बीज़ almost मूली का हर part हमारी health ,skin और hair के लिए कितना लाभकारी होता है | मूली को हम अनेक तरह से use कर सकते हैं | मूली को कच्चा ही सलाद के रूप में खा सकते हैं | मूली का रस या  मूली के पत्तों का रस पी सकते हैं या फिर उनका रस अपनी skin और hair पर लगाकर भी उनका लाभ उठा सकते हैं | Miracle Benefits of Radish (Muli) Miracle Benefits of Radish (Muli):- मूली में vitamin A ,vitamin C और भी अनेक प्रकार के तत्व जैसे कैल्शियम ,आयरन ,फॉस्फोरस आयोडीन आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत उपयोगी होते हैं | मूली को अपने खाने में शामिल करके हम मूली से होने वाले  फायदों से अपने आप को healthy रख सकते हैं | और अनेक तरह की बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं | 1. For Kidney Stone :-                                   ...

Jeera (Cumin Seeds) ke bemisal fayde

Benefits of Cumin Seeds(Jeera) Hello Friends, आज हम आपको kitchen के उस मसाले के बारे में बताएँगे जो है तो बहुत छोटा लेकिन उसके फायदे अनगिनत हैं |  उस छोटे  और अमूल्य मसाले का नाम जीरा(Cumin Seeds) है | जो लगभग हर घर में use होता है | ये जीरा लगभग सभी दाल -सब्जी में use किया जाता है | जीरे में बहुत सारे जरूरी पोषक तत्व पाये जाते हैं | जीरे में भरपूर मात्रा में iron ,dietary fibre ,potassium, calcium ,magnesium ,maganese , और vitamin E आदि पाये  जाते है | जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं | जीरे का सही ढंग से use करके हम अपने आपको healthy रखने में help कर सकते हैं | Benefits of Cumin Seeds(Jeera) जीरे में anti -viral ,anti- bacterial ,anti-microbial ,anti -inflammatory गुण पाए जाते हैं | जिस कारण  से ये छोटा सा जीरा बहुत ही महत्व का हो जाता है | जीरा दो प्रकार का होता है एक brown colour का जीरा और दूसरा black जीरा |  black  जीरा  brown colour के जीरे से थोड़ा सा पतला होता है | इसे शाही जीरा भी कहा ज...

Complete Solution For Wrinkle Free Skin

Complete Solution For Wrinkle Free Skin Hello Friends, आज मै अपने इस blog post में wrinkle-free skin के बारे में बताउंगी | की कैसे हम अपनी skin को wrinkle free बना सकते हैं | Skin पर wrinkles या fine lines का आना एक biological process  है | लेकिन skin पर wrinkles  के आ जाने पर बढ़ती हुई उम्र का एहसास होता है | जिससे हमारा confidence loose होता है | Skin पर wrinkles अनेक कारणों से आ  सकते हैं | उनमें से कुछ कारण इस प्रकार से हैं जैसे कि अधिक stress में रहना ,alcohal का use करना, पानी कम पीना, pollution,  धूप में अधिक रहना, smoking, अच्छी नींद न लेना,  तली -भूनी चीजों का ज्यादा सेवन करना , शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना ,बढ़ती हुई उम्र आदि | Natural Home Remedies for Wrinkle-Free skin शरीर पर सबसे पहले wrinkles की शरुआत गले से होती है | उसके बाद धीरे -धीरे eyes , forhead , lips के ऊपर आदि जगहों पर wrinkles दिखाई देने लगते हैं | लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे का use करके अपनी इन उभरती हुई wrinkles या fine lines को काफी हद तक कम किया जा सकता है | Wrinkles...