Skip to main content

Complete Solution For Wrinkle Free Skin

Complete Solution For Wrinkle Free Skin

Hello Friends, आज मै अपने इस blog post में wrinkle-free skin के बारे में बताउंगी | की कैसे हम अपनी skin को wrinkle free बना सकते हैं | Skin पर wrinkles या fine lines का आना एक biological process  है | लेकिन skin पर wrinkles  के आ जाने पर बढ़ती हुई उम्र का एहसास होता है | जिससे हमारा confidence loose होता है |

Skin पर wrinkles अनेक कारणों से आ  सकते हैं | उनमें से कुछ कारण इस प्रकार से हैं जैसे कि अधिक stress में रहना ,alcohal का use करना, पानी कम पीना, pollution,  धूप में अधिक रहना, smoking, अच्छी नींद न लेना,  तली -भूनी चीजों का ज्यादा सेवन करना , शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना ,बढ़ती हुई उम्र आदि |
Natural Home Remedies for Wrinkle Free skin
Natural Home Remedies for Wrinkle-Free skin

शरीर पर सबसे पहले wrinkles की शरुआत गले से होती है | उसके बाद धीरे -धीरे eyes , forhead , lips के ऊपर आदि जगहों पर wrinkles दिखाई देने लगते हैं | लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे का use करके अपनी इन उभरती हुई wrinkles या fine lines को काफी हद तक कम किया जा सकता है |

Wrinkles को remove करने के लिए मैं आपके साथ कुछ face pack  और कुछ जरूरी tips share करुँगी | जिनका use करके आप बहुत आसानी से अपनी इन fine lines से छुटकारा पा सकते हैं | लेकिन इन बाहरी संसाधानों के साथ -साथ शरीर का अंदर से पोषित होना भी उतना ही जरूरी होता है | इसलिए मैं कुछ nutrious food भी बताऊँगी | जिससे की आप skin को अंदर और बाहर दोनों तरफ से पोषित करके wrinkles से पूरी तरह से छुटकारा पा सकते हैं |

Skin पर wrinkles का  आना  कोलेजन fibre की कमी को दर्शाता है |  कोलेजन फाइबर की कमी होने पर skin cells damage होने लगती हैं और skin loose हो जाती है | Skin अपनी elasticity खोने लगती है |  जिससे skin  पर fine lines नजर आने लगती हैं |

Natural Ingredients For Removing Wrinkles

Wrinkles को remove करने के लिए जो face pack use होंगे उनमे use होने वाली सामग्री हमें हमारी kitchen  या घर के आस -पास  से ही आसानी से मिल जाएगी | और इन natural ingredients का कोई side effect भी नहीं होगा | 

1.  Aloe vera 

Aloe vera हर प्रकार की skin के लिए बहुत अच्छा होता है | Wrinkles को  remove करने के लिए aloe vera gel से अपने face पर upper direction में massage करने चाहिए | और  15 - 20 मिनट के बाद अपने face को सादे पानी से wash कर लें |

Aloe vera gel में Vitamin A, और  Vitamin E का capsule मिलाकर एक paste बना लें | और इसे हर रात एक night cream की तरह से use करें | इस cream को अपनी जरूरत के अनुसार daily बनायें या फिर हफ्ते 10 दिन के लिए बनाकर फ्रीज़ में store करके भी रख सकते हैं |

2.  Honey 

Honey को भी एक face pack की तरह से use कर सकते हैं | Honey (शहद )को अपने face पर अच्छी तरह से apply करें | और 15-20 मिनट के लिए उसे ऐसे ही रहने दें | उसके बाद face पर हल्के   हाथों से massage करें और गुनगुने पानी से अपने face को wash करें | ऐसा करने से skin tight होने लगती है | और wrinkles धीरे -धीरे remove हो जाते हैं | 

3.  Lemon 

Lemon को निचोड़कर juice निकाल लें | और फिर इस निम्बू के रस को cotton ball से  अपनी skin पर लगा लें | और 15-20 मिनट तक निम्बू का रस ऐसे ही लगा रहने दें और जब skin पर निम्बू का रस सूख जाये तब अपने face को ठन्डे पानी से धो लें | निम्बू के रस में vitamin C होता है | जो skin की अंदर तक सफाई कर देता है | और skin के wrinkles (झुर्रियों ) को कम करता है 

4. Oil 

Wrinkles को remove करने के लिए oil भी एक बहुत अच्छा श्रोत है | Oil skin को पोषित करता है | अधिकतर हर तरह के oil जैसे कि coconut oil, almondoil, olive oil ,mustard oil  और castor oil ये  सभी oil अनेक पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं | इनमें से अपनी पसंद के according कोई भी oil चुन लें |

 फिर उस oil से हर रात अपनी skin पर अच्छे से massage करें | और रात भर oil को ऐसे ही अपनी skin पर लगा रहने दें | जिससे की oil के सारे पोषक तत्व आपकी skin अच्छी तरह से सोख ले | और next morning अपने face  को गुनगुने पानी से धो लें | Oil से skin moisturise होती है | जिससे की skin की खोई हुई elasticity वापस आ जाती है | और wrinkles कम होने लगते  हैं | 

5. Curd 

दही को skin की लगभग हर तरह की problem के लिए अच्छा माना जाता है | Wrinkles को remove करने में भी दही काफी effective होती है | अतः दही को अनेक तरह से  अपनी skin पर use करके wrinkles को remove कर सकते हैं |

  • आधी कटोरी दही में एक चम्मच निम्बू का रस मिला लें | और फिर इस paste को अपनी skin पर massage करते हुए लगा लें | व 20 minute के बाद फिर से massage करते हुए सादे पानी से अपना चेहरा धो लें | 
  • एक साफ़ कटोरी में दो बड़े चम्मच दही लें | उसमे एक चम्मच टमाटर का pulp और एक से डेढ़ चम्मच जौं का आटा लेकर इन सब ingredients को अच्छी तरह से मिला लें | इस face pack को अपने face पर apply करें | और फिर 20 - 25 के बाद अपने हाथों से massage करते हुए सादे पानी से face को धो लें | 
  • एक दूसरे face pack  को बनाने के लिए एक बर्तन में डेढ़ चम्मच दही , एक चम्मच बेसन ,आधा चम्मच aloe vera gel और आधा चम्मच नारियल का तेल लेकर एक smooth paste बना लें | इस pack को अपनी skin पर apply कर लें | और 15-20  मिनट के बाद अपने face को wash कर लें | 
                Benefits Of Curd

6.  Fruits 

Fruits का use करके आप अपनी skin की care बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं | Parlour में भी कई तरह के fruits के facial किये जाते हैं | आप इन fruits का use घर पर ही करके अपनी skin पर बहुत अच्छा effect देख सकते हैं | कुछ fruits face pack इस प्रकार से हैं 

Papaya 
papaya हमारी health के साथ -साथ हमारी skin के लिए भी अच्छा होता है | Papaya (पपीता ) में pepin नामक एंजाइम पाया जाता है | जो skin  पर अच्छा effect  डालता है | जिससे skin की elasticity बनी रहती है | 
पके हुए पपीते को अपनी skin की जरूरत के अनुसार लेकर उसे अच्छी तरह से mash करके अपने face पर 15-20 minute के लिए लगायें | फिर face  को massage करते हुए साफ़ पानी से धो लें |

Banana
एक पका हुआ केला लें | और उसे अच्छी तरह से मैश करके एक smooth texture दे | इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें | और फिर इसे अपने face पर लगायें | 20 minute बाद अपने face को हल्के गुनगुने पानी से धो लें |

Apple
एक सेब को बारीक़ पीस लें | और अपनी skin की ज़रूरत के अनुसार लेकर उसमें एक से दो चम्मच milk मिलाकर एक अच्छा  सा  paste बना लें | फिर इस apple व milk से बने face pack को अपने face पर लगा लें | और 15-20 मिनट के बाद massage करते हुए अपने face को साफ़ कर लें |

Pine Apple 
Pine apple (अनानास )को अच्छी तरह से धोकर काट लें | अनानास को पीस कर 15 मिनट के लिए अपने face पर लगायें या फिर अनानास के juice को  face पर cotton ball की सहायता से लगायें | और कुछ देर बाद face को साफ़ कर लें |

Orange 
Orange (संतरे ) के छिलकों को सुखाकर उनका powder बना लें | फिर दो चम्मच संतरे के छिलकों का powder लेकर उसमे एक चम्मच honey मिलाकर अपने face  पर लगायें | ये face pack एक scruber की तरह से काम करता है | इसमें पाया जाने वाला vitamin C  wrinkles को  remove करने में सहायक सिद्ध होता है | साथ ही इस face pack से skin बहुत fresh  भी feel करती है |

Carrot 
गाज़र को घिस कर उसका जूस निकाल लें या गाज़र को छोटे -छोटे टुकड़े काट कर उसे उबाल कर थोड़ा soft बना लें | और फिर उस गाजर के टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लें | और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें | और अपने face पर लगा लें | 15-20  मिनट के बाद face को गुनगुने पानी से धो लें |

इस तरह से fruits का use करके skin में कोलेजन फाइबर के स्तर को बढ़ा सकते हैं | जिससे skin tight हो जाती है | और skin से wrinkles या fine lines धीरे -धीरे remove होने लगते हैं |

7.  Rice 

Rice (चावल ) में starch होता है | जो loose skin को tight बनाता है | इसलिए चावल का use करके अपने face से wrinkles को आसानी से हटाया जा सकता है | 

  • चावल को उबालने के बाद जो उसका पानी निकलता है जिसे  चावल का मांड भी बोला जाता है | दो चम्मच चावल का मांड लेकर उसमें एक चम्मच आलू का रस , आधा चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच खीरे का रस ले  कर अच्छी तरह से मिला लें | और अपनी skin पर लगा लें | चावल और आलू दोनों में ही स्टार्च पाया जाता है | जिससे की ये face pack wrinkles पर बहुत अच्छा असर दिखाता है | 
  • चावल के आटे  को दो चम्मच लेकर उसमे milk मिलायें | Milk इतना मिलायें जिससे की एक smooth paste बन जाये | फिर इस paste को अपने face पर apply कर लें | 20 minute के बाद अपने face को massage करते हुए साफ़ कर लें | चावल के आटे का ये paste  एक scruber की तरह से काम करता है | और milk skin को moisturise करता है | जिससे ये paste wrinkles को remove करने में काफी help करता है | 
  • दो से तीन चम्मच चावल लेकर उसे अच्छी तरह से boil कर लें | या फिर पके हुए चावल भी ले सकते हैं | इन चावलों को अच्छी तरह से mash करके इनमें एक चम्मच honey डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर इस pack को अपनी skin पर लगा लें | और 25 minute के बाद अपने face को wash कर लें | चावल का starch और honey दोनों ingredients skin को tight करते हैं | जिस वजह से wrinkles remove होने लगते हैं | 

8.  Gram Flour(Besan)

चने का आटा जिसे बेसन भी कहा जाता है | ये बेसन skin के लिए बहुत अच्छा होता है | बेसन  skin की बहुत सी problem  में लाभकारी सिद्ध होता है | बेसन से skin में glow आता है | skin का कसाव बना रहता है और skin से wrinkles ,pimples ,acne आदि की problem दूर होती है | 

  • दो चम्मच बेसन लेकर उसमें आधा चम्मच honey ,आधा चम्मच मलाई और आधा निम्बू का रस मिलाकर एक smooth paste बनायें और उसे 15-20  मिनट के लिए अपनी skin पर लगाकर छोड़ दें | और इसके बाद अपने face को सादे पानी से धो लें | 

  • एक बर्तन में एक से डेढ़ चम्मच बेसन लें फिर उसमें आधा चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच टमाटर का जूस ,एक चम्मच शहद, एक pinch (चुटकी )हल्दी और कुछ drops rose water की डालकर अच्छी तरह से मिला लें | और इस face pack को अपनी skin पर apply करें | और इसे तब तक लगा रहने दें जब तक ये सूख न जाये  | सूखने के बाद कुछ पानी की छींटें अपने face पर डालकर हलके हाथों से massage करते हुए अपने  face को धो लें | 

9.  Fenugreek (Methi )

आधी कटोरी मेथी दाना लेकर उसे दो से तीन घंटे के  लिए पानी में भिगो दें | फिर इस मेथी दाने को पीस कर इसका paste बना लें | और इसमें एक चम्मच olive oil मिलाकर अपने face पर लगा लें | जब ये pack सूख जाये तो इसे गुनगुने पानी से धो दें | 

10. Multani Mitti 

मुल्तानी मिटटी से skin soft बनती है और damage skin cells recover होती है | इसलिए मुल्तानी मिटटी skin के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है | 

  • दो चम्मच मुल्तानी मिटटी का powder लेकर उसमें एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच खीरे का रस मिलाकर एक अच्छा सा face pack  तैयार कर लें | और आधा घंटे के लिए इसे अपने face पर लगायें | और इसके बाद face को सादे पानी से धो लें | 

  • एक चम्मच मुल्तानी मिटटी में आधा चम्मच चन्दन powder मिला कर rose water की सहायता से एक face pack बना लें | फिर इसे अपने face पर apply करें | सूखने तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें | और सूखने के बाद इस face pack को पानी से धो दें | 

इन सभी face pack को week में दो से तीन बार  नियमित रूप से use करें | क्योंकि ऐसा  करने पर ही आप अपना मनचाहा परिणाण प्राप्त कर सकते हैं | Wrinkles को remove करने के लिए  बाहरी उपायों  यानी की face pack लगाने के अलावा कुछ और भी बातों का ध्यान रखें जैसे की क्या खायें -पीयें ,कैसे सोएं आदि

11.  Water 

हमारा शरीर 70 %पानी का ही बना होता है | इसलिए पानी का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है | इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए | पानी से skin hydrate रहती है | और पानी शरीर में से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है | इसलिए wrikles को remove करने में पानी की भी अहम भूमिका होती है | 

12. Stress Free 

Stress होने पर सबसे ज्यादा असर skin पर ही पड़ता है | जिससे skin पर असमय wrinkles नज़र आने लगते हैं | जिससे अचानक ही अपनी उम्र से बड़े दिखाई देने लगते हैं | इसलिए wrinkles को remove करने के लिए stress free (तनाव मुक्त ) रहना बहुत जरूरी होता है | 

13.  Sleep 

नींद लेना या सोना हमारे जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा होता है | ठीक वैसे ही  जैसे की साँस लेना ,खाना खाना ,पानी पीना | उसी तरह अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी होता है | एक adult के लिए आठ घंटे  की नींद sufficient होती है | Wrinkles को remove करने में अच्छी नींद के साथ ये भी जानना जरूरी होता है की हमें कैसे सोना चाहिए ?
 हमें आमतौर पर कमर (back ) के बल ही सोना चाहिए | जिससे की सिर ,गर्दन और रीढ़ की हड्डी (backbone ) एक ही direction में रहें | इस तरह से सोने पर wrinkles नहीं आते हैं | इसके विपरीत  मुँह या  पेट के बल सोने पर wrinkles आने लगते हैं | 

14.  Wrinkle Free Skin Diet

Skin से wrinkles को remove करने के लिए skin का अंदर से भी पोषित होना जरूरी होता है | अगर skin अंदर से पोषित नहीं होगी तो फिर बाहरी उपायों से मनचाहे result प्राप्त नहीं हो पायेंगे | Skin को अंदर से पोषित करने के लिए nutrisious food खाना बहुत जरूरी होता है | 

Tomato
Wrinkle Free Skin Diet
Wrinkle Free Skin Diet

टमाटर  skin  से wrinkles या fine lines को remove करने में काफी असरदार होता है | इसलिए टमाटर को सलाद के रूप में या फिर उसका सूप बनाकर  या किसी अन्य form में अपनी diet में जरूर शामिल करें | 
Spinach 
हरी पत्तेदार सब्जियां skin और पूरी health के लिए बहुत अच्छी होती हैं | उन हरी पत्तेदार सब्जियों में से ही Spinach (पालक ) भी एक है जो skin से wrinkles को remove करने में मदददगार सिद्ध होता है | इसलिए पालक की सब्जी बनाकर ,पालक का सूप या फिर पालक का जूस बनाकर उसका नियमित सेवन करें | 

Beetroot 
Beetroot को   हिंदी में चुकंदर कहते हैं | ये dark red colour का होता है | ये blood में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है | इसके साथ ही चुकंदर skin के लिए भी फायदेमंद होता है | चुकंदर को खाने से skin glow करती है | और रिंकल्स भी remove होने लगते हैं | 

Milk 
Milk (दूध) एक complete आहार माना जाता है | दूध में सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं | दूध हमारी health ,skin और hair के लिए लाभकारी होता है | इसलिए अपने आपको healthy और अपनी skin से wrinkles या fine lines को remove करने के लिए नियमित रूप से दूध पीना चाहिए |



Walnut 
Walnut यानि की अखरोट जो heart के लिए अच्छा होता है | अखरोट good cholestrol को बढ़ाने का भी काम करता है | उसी तरह अखरोट skin से wrinkles को भी remove करता है | इसलिए healthy और wrinkle free skin के लिए अपनी diet में अखरोट को शामिल करना चाहिए | 

तो ये था Complete Solution For Wrinkle Free Skin इस तरह से ये सब tips use करके wrinkle-free skin को आसानी से पाया जा सकता है | और इन tips का कोई side effect भी नहीं होता है | 
                              स्वस्थ खाओ ,खुश रहो और चमकते रहो | 

आपको मेरा ये blog कैसा लगा ? Comment box में comment करके जरूर बतायें | और अगर मेरा ये blog पसंद आये तो like करें | व अपने friends, family और relatives को share करना न भूलें | ऐसे ही  health और beauty से related important tips पढ़ने के लिए मुझे follow करें ,धन्यवाद | 

Comments

  1. Thanks for sharing such beautiful information with us, and i hope you will share some more info about solution for wrinkle free skin. Please keep sharing !

    Instant Wrinkle Remover

    ReplyDelete
  2. Thanks for sharing nice information with us. We have gone through whole article and gets excellent information.

    beauty tips

    beauty tips for hair

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting

Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting Hello Friends, आजकल मोटापा एक बहुत ही भयंकर समस्या का रूप लेता जा रहा  है | क्योंकि मोटापा आने पर और भी कई बीमारियाँ साथ में आ जाती हैं | इसलिए हर कोई चाहता है  की वो fit रहे | लेकिन एक बार weight बढ़ जाने पर उसे कम करना एक बहुत ही मेहनत का काम होता है | Weight बढ़ने के अनेक कारण हो सकते हैं | जैसे अधिक तला -भुना खाना , junk food खाना,सही समय पर न खाना ,overeating करना , खाना खाते ही सोना ,लेटना या बैठे रहना, पानी कम पीना , physical activity न करना आदि और भी बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से weight बढ़ना शुरू होता है तो बढ़ता ही चला जाता है | Weight कम करने के लिए  सबसे पहले दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है | क्योंकि अक्सर हम चाहते तो हैं की हमारा weight कम हो जाये पर उसके लिए कुछ करते नहीं हैं | और ये सोचते रहते हैं की कल से तो पक्का ही weight कम करने की लिए कुछ न कुछ जरूर ही करेंगे | Home Remedies For Weight Loss Without Exercise And Without Dieting लेकिन कभी - कभी weight कम करने को लेकर इतना ज्यादा tension मे

Miracle Benefits of Radish (Muli)

Hello Friends, आज मैं अपने इस blog में मूली (Radish ) से होने वाले चमत्कारिक फायदों को बताने जा रही हूँ की कैसे ये मूली ,मूली के पत्ते ,मूली के बीज़ almost मूली का हर part हमारी health ,skin और hair के लिए कितना लाभकारी होता है | मूली को हम अनेक तरह से use कर सकते हैं | मूली को कच्चा ही सलाद के रूप में खा सकते हैं | मूली का रस या  मूली के पत्तों का रस पी सकते हैं या फिर उनका रस अपनी skin और hair पर लगाकर भी उनका लाभ उठा सकते हैं | Miracle Benefits of Radish (Muli) Miracle Benefits of Radish (Muli):- मूली में vitamin A ,vitamin C और भी अनेक प्रकार के तत्व जैसे कैल्शियम ,आयरन ,फॉस्फोरस आयोडीन आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत उपयोगी होते हैं | मूली को अपने खाने में शामिल करके हम मूली से होने वाले  फायदों से अपने आप को healthy रख सकते हैं | और अनेक तरह की बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं | 1. For Kidney Stone :-                                                  मूली का use kidney stone के लिए बहुत फायदेमंद होता है | अगर किसी को किडनी में stone हो

Neem Tree is a Miracle Tree

Neem Tree is a Miracle Tree  Hello Friends, हमारी इस धरती पर असंख्य छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पेड़ -पौधे पाये जाते हैं | इन पेड़ पौधों से ही हमें भोजन मिलता है | और सारे दिन हम जिस ऑक्सीजन पर जीवित रहते हैं वो भी हमें पेड़ -पौधों से ही मिलती है |  गर्मी की तपतपाती धूप से बचाने का काम भी इन पेड़ों की ठंडी छाया ही करती है | और बहुत से पेड़ -पौधे औषद्यि के रूप में काम में आते हैं |  कुछ पेड़ -पौधों को छोड़कर अधिकतर पेड़ -पौधे हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं | जो हमारी Health ,skin और hair के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं | उन्ही उपयोगी पेड़ों में से नीम का पेड़ भी हमारी health के लिए बहुत उपयोगी होता है |  नीम का पेड़ हमारे आस -पास आसानी से मिल भी जाता है | जिससे हम उससे मिलने वाले फायदों का लाभ बहुत आसानी से उठा सकते हैं | आज हम अपने इस blog में नीम के पेड़ से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे ,की कैसे नीम का पेड़ हमें अनेक तरह से लाभ पहुंचाता है | Neem Tree is a Miracle Tree Benefits of Neem Tree for Health नीम के पेड़ की leaves ,twigs fruits ,barks और flowers आदि सभी भागों का