Skip to main content

10 Natural Golden Tips For Hair Care

Hello Friends, आज के time में atmosphere  बहुत ही polluted हो चुका  है | जिसका सीधा -सीधा असर हमारे बालों पर होता है | और तो और हमारा रहन -सहन और खाना -पीना भी काफी हद तक  बदल चुका  है |  जिसकी वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के साथ बालों   की समस्या  हो रही है | हर कोई चाहे ladies हों या फिर gents सभी अपने बालों की देखरेख को लेकर काफी परेशान रहते हैं | इसी परेशानी के चलते हम महंगे -महंगे  shampoo ,conditioner का use करते हैं | लेकिन उससे भी कोई ख़ास फर्क देखने को नहीं मिलता है | सिर्फ हमारे पैसे ही waste होते हैं |
10 Natural Golden Tips For Hair Care
Natural Golden Tips For Hair Care

आज मैं  अपने इस blog में hair care के कुछ  ऐसे natural  golden tips शेयर करुँगी | जिनका use करके हम अपने पैसों और बालों दोनों को ही बचा सकते हैं | और अपनी बालों की समस्याओं का भी निदान कर  सकते हैं |

10. Natural Golden Tips For Hair Care 

ये जो Golden tips मैं आपके साथ share करने जा रही हूँ |  अगर इनका use  नियमित रूप से किया जाये तो निश्चित रूप से ही हम अपनी पसंद के अनुसार जिस तरह के बाल हम चाहते हैं | वैसे ही हम अपने बालों को पा सकते हैं | 

1.  Oil Massage For Hair Care

                            जिस तरह  से हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार से हमारे बालों को भी पोषण की आवश्यकता होती है | अगर हम अपने बालों को उचित मात्रा में पोषण दें तो हमारे बालों में नयी जान आ जाती है अर्थात हमारे बाल shine करने लगते हैं | 

अपने बालों को पोषित करने के लिए हमें अपने बालों में तेल से अच्छी तरह से regularly massage करनी चाहिए  | वैसे तो किसी भी oil का use हम अपने बालों में कर सकते हैं | पर कुछ oil हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं | 

Almond Oil 

                       Almond Oil में vitamin E भरपूर मात्रा में होता है | अगर बालों में almond  oil से हल्के  हाथों से massage करें | तो बालों की vitamin E  की कमी को पूरा करके बालों को पोषित कर सकते हैं |  

Coconut Oil  

                          अगर किसी के बाल बहुत अधिक dry हों तो उन्हें coconut oil से रात के समय अपने बालों में scalp से tip तक अच्छी तरह से मालिश करें और अगले दिन किसी mild shampoo  से अपने बालों को धोयें | ऐसा करने से बाल बहुत soft ,smooth और silky हो जाते हैं | 

Olive Oil 

                   Olive oil  को हल्का सा गुनगुना करके बालों की massage करने पर बाल silky और चमकदार बनते हैं | 

Mustard Oil 

                         Mustard oil यानी की सरसों का तेल ये हमारे बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | सरसों के तेल से बालों में massage करने पर बालों का झड़ना रुक जाता है 

 बाल धीरे -धीरे घने और काले हो जाते हैं | और बालों की लम्बाई भी बढ़ती है |  पुराने समय में हमारी दादी -नानी इसी सरसों के तेल का use करती थी | और बालों में होने वाली हर समस्या से दूर रहती थी| 

2. Homemade Shampoo 

                                              Homemade shampoo का use करके बालों की  सही ढंग से care की जा सकती है | 

Homemade shampoo को बनाने के लिए अपने बालों की length के according रीठा, शिकाकाई ,आवँला ,ब्राह्मी ,भृंगराज और hibiscus (गुडहल के फूलों का पाउडर)को एक समान मात्रा में लेकर पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें | 
और next  day अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें | या फिर इन सब ingridients को लेकर पानी में मिलाकर एक उबाल लगाकर instant  शैम्पू बनाकर use करें | 

3. Homemade Conditioner

                                                Homemade conditioner का use करके हम अपने बालों को एक smooth और soft texture दे सकते हैं |

 Homemade conditioner के लिए  नारियल का अपने बालों की length के according पेस्ट बनायें | और उसे अपने बालों पर अच्छी तरह से apply करें | और 30 -40 मिनट के बाद अपने hair wash करें 

4. Curd For Hair Care

                                          Curd हमारे बालों के लिए बहुत अच्छी होती है | Curd एक तरह से बालों के लिए tonic का काम करती है |

 Curd (दही )का use करके हम अपने बालों की care बहुत अच्छे से कर सकते हैं | Curd का use करके अनेक hair mask बनते हैं | जो बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं | जिनमें से कुछ hair mask इस प्रकार से हैं :-

Curd And Methi Mask 

                                           एक कटोरी दही में एक से डेढ़ चम्मच methi powder मिलाकर उसे अपने बालों में root से tip तक apply करें | 

और एक घंटे के बाद  पानी से अपने hair wash करें | ऐसा करने से  बालों की dandruff खत्म हो जाती है | और बालों का झड़ना भी बंद होता है | 

Curd And Reetha,  Amla, Shikakai Mask 

                                                                          इस mask  को बनाने के लिए एक कटोरी दही में दो चम्मच रीठा ,आवँला और शिकाकाई का powder मिलायें | 

 फिर इस hair mask को अपने बालों में अच्छी तरह से apply कर लें | और एक घंटे के बाद पानी से अपने बालों को धो लें | इस hair mask का use करने से बाल काले और घने होने लगते हैं | 


Curd And Multani Mitti Mask

Multani Mitti for Hair Care
Multani Mitti for Hair Care
 इस  hair mask के लिए एक कटोरी दही में आधी कटोरी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें | जिससे की मुल्तानी मिट्टी अच्छी तरह से दही को सोख ले | 

फिर इसके बाद इस hair mask को अपने बालों में लगा लें | और 40 से 45 मिनट के बाद पानी से अच्छी तरह से अपने बालों को धो लें | इस hair mask से बाल soft और smooth हो जाते हैं | 

5. Onion And Garlic For Hair Care

                                                                Onion (प्याज़) और garlic (लहसुन ) खाने का तो स्वाद बढ़ाते ही हैं | और इसके अलावा प्याज़ और लहसुन हमारे बालों को भी बहुत अच्छी तरह से पोषित करते हैं | 
बालों के लिए प्याज़ और लहसुन का एक smooth paste बनायें | और फिर इस paste को अपने बालों में root से tip तक अच्छी तरह से लगा लें | 

या फिर  प्याज़ व लहसुन को घिसकर उसका रस निकाल लें और तेल की तरह उसे अपने बालों में भी लगा सकते हैं |  और 30 - 40  मिनट के बाद अपने hair को किसी mild shampoo से wash करें | 
ऐसा करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है | और बाल बहुत silky , smooth और काले होने लगते हैं | 

6. Banana For Hair Care 

                                                Banana हमारे बालों को  healthy बनाने का एक बहुत अच्छा श्रोत है | बालों के लिए एक पके हुए केले को लेकर उसे अच्छी तरह से mash कर लें | 

 उसमे एक चम्मच honey मिलाकर उसे अपने बालों पर apply करें | और आधे घंटे के बाद अपने बालों को पानी से अच्छी तरह से धो लें | ऐसा करने पर रूखे -सूखे ,निर्जीव बालों में एक नयी चमक आ जाती है | 

7. Trim Your Hair

                                  बालों की proper care करने के लिए समय - समय पर  बालों की trimming करवानी भी जरूरी होती है | जिससे की बाल अच्छी  तरह से grow करें |  

8. Do not Comb Wet Hair

                                              हमें कभी भी गीले बालों में comb नहीं करना चाहिए | क्योंकि गीले बालों की जड़ें कमज़ोर होती  हैं | और गीले बालों में comb करने पर बाल टूटने लगते हैं | 


9.  Do not Use Hair Dryer

                                                अपने गीले बालों को सुखाने के लिए कभी भी hair dryer का use नहीं करना चाहिए | क्योंकि ऐसा करने पर बाल कमज़ोर हो जाते हैं | और बालों की natural चमक भी चली जाती है | 

10. Good Diet For Hair Care

                                                     बालों की अच्छी care करने के लिए बालों के बाहरी उपचार के साथ -साथ बालों का अंदर से भी पोषित होना बहुत ज़रूरी होता है |

 अतः बालों के लिए एक अच्छी diet का होना भी बहुत आवश्यक है | और एक अच्छी diet में प्रोटीन ,विटामिन ,आयरन आदि उपयुक्त मात्रा में होते हैं | जो बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत और सुन्दर बनाते हैं | 

तो ये थे  10  Natural Golden Tips for Hair Care इन golden tips को use करके अपने रूखे -सूखे बेज़ान बालों को सुन्दर और चमकदार बनायें | 

                               दोस्तों स्वस्थ रहो , स्वस्थ खाओ और ख़ुशहाल रहो |   

आपको मेरा ये blog कैसा लगा ? Comment box  में comment करके जरूर बतायें | और अगर आपको मेरा ब्लॉग पसन्द आये तो उसे like करें ,subscribe करें और अपने family , friends और relatives को share करें ,धन्यवाद |                                                                                                                                                                                         

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Miracle Benefits of Radish (Muli)

Hello Friends, आज मैं अपने इस blog में मूली (Radish ) से होने वाले चमत्कारिक फायदों को बताने जा रही हूँ की कैसे ये मूली ,मूली के पत्ते ,मूली के बीज़ almost मूली का हर part हमारी health ,skin और hair के लिए कितना लाभकारी होता है | मूली को हम अनेक तरह से use कर सकते हैं | मूली को कच्चा ही सलाद के रूप में खा सकते हैं | मूली का रस या  मूली के पत्तों का रस पी सकते हैं या फिर उनका रस अपनी skin और hair पर लगाकर भी उनका लाभ उठा सकते हैं | Miracle Benefits of Radish (Muli) Miracle Benefits of Radish (Muli):- मूली में vitamin A ,vitamin C और भी अनेक प्रकार के तत्व जैसे कैल्शियम ,आयरन ,फॉस्फोरस आयोडीन आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत उपयोगी होते हैं | मूली को अपने खाने में शामिल करके हम मूली से होने वाले  फायदों से अपने आप को healthy रख सकते हैं | और अनेक तरह की बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं | 1. For Kidney Stone :-                                   ...

Jeera (Cumin Seeds) ke bemisal fayde

Benefits of Cumin Seeds(Jeera) Hello Friends, आज हम आपको kitchen के उस मसाले के बारे में बताएँगे जो है तो बहुत छोटा लेकिन उसके फायदे अनगिनत हैं |  उस छोटे  और अमूल्य मसाले का नाम जीरा(Cumin Seeds) है | जो लगभग हर घर में use होता है | ये जीरा लगभग सभी दाल -सब्जी में use किया जाता है | जीरे में बहुत सारे जरूरी पोषक तत्व पाये जाते हैं | जीरे में भरपूर मात्रा में iron ,dietary fibre ,potassium, calcium ,magnesium ,maganese , और vitamin E आदि पाये  जाते है | जो हमारी health ,skin और hair के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं | जीरे का सही ढंग से use करके हम अपने आपको healthy रखने में help कर सकते हैं | Benefits of Cumin Seeds(Jeera) जीरे में anti -viral ,anti- bacterial ,anti-microbial ,anti -inflammatory गुण पाए जाते हैं | जिस कारण  से ये छोटा सा जीरा बहुत ही महत्व का हो जाता है | जीरा दो प्रकार का होता है एक brown colour का जीरा और दूसरा black जीरा |  black  जीरा  brown colour के जीरे से थोड़ा सा पतला होता है | इसे शाही जीरा भी कहा ज...

Complete Solution For Wrinkle Free Skin

Complete Solution For Wrinkle Free Skin Hello Friends, आज मै अपने इस blog post में wrinkle-free skin के बारे में बताउंगी | की कैसे हम अपनी skin को wrinkle free बना सकते हैं | Skin पर wrinkles या fine lines का आना एक biological process  है | लेकिन skin पर wrinkles  के आ जाने पर बढ़ती हुई उम्र का एहसास होता है | जिससे हमारा confidence loose होता है | Skin पर wrinkles अनेक कारणों से आ  सकते हैं | उनमें से कुछ कारण इस प्रकार से हैं जैसे कि अधिक stress में रहना ,alcohal का use करना, पानी कम पीना, pollution,  धूप में अधिक रहना, smoking, अच्छी नींद न लेना,  तली -भूनी चीजों का ज्यादा सेवन करना , शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना ,बढ़ती हुई उम्र आदि | Natural Home Remedies for Wrinkle-Free skin शरीर पर सबसे पहले wrinkles की शरुआत गले से होती है | उसके बाद धीरे -धीरे eyes , forhead , lips के ऊपर आदि जगहों पर wrinkles दिखाई देने लगते हैं | लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे का use करके अपनी इन उभरती हुई wrinkles या fine lines को काफी हद तक कम किया जा सकता है | Wrinkles...